भारत सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की शुरुआत की गयी, जो एक प्रमुख राष्ट्रीय अभियान है | इसका उद्देश्य भारत को स्वच्छ,स्वस्थ और खुले में शौच से मुक्त बनाना है | उत्तर प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), ग्रामीण क्षेत्रो में विशेष रूप से लागू किया जा रहा है , जहाँ खुले में शौच की प्रथा को समाप्त करने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहें हैं|
उत्तर प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन के परिणामस्वरुप कई सकरात्मक परिवर्तन आयें है | इसके तहत लाखों शौचालयों का निर्माण किया गया है ,और ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में शौच की समस्या में बड़ी कमी आई है | राज्य में स्वच्छता के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है,और अब अधिक लोग अपने आस - पास की सफाई में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं|
प्लाट सं.-6, लोहिया भवन, सेक्टर-ई अलीगंज, लखनऊ
sbmgup2018@gmail.com
0522-2322923(O)
© All Rights Reserved. Designed by Technosys Services Pvt Ltd.